उन्नाव, मई 22 -- चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में हुई गाली गलौज व मारपीट की घटना में पीडितों की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। माखी थाना क्षेत्र के गोपीखेड़ा गांव के रहने वाले अजित उर्फ मोहित ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह बिजली का काम जानता है। 18 मई की रात में गांव निवासी प्रताप आए और जबरदस्ती बिजली के पोल पर चढ़ कर तार जोड़ने को कहा। जिस पर मैंने पावर हाउस में सूचना देने को कहा। इसी बात को लेकर गाली गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- युवक को पीटा, चार के खिलाफ केस दर्ज जब विरोध किया तो प्रताप ने विशाल के साथ मिलकर मारपीट की। इसी क्रम में दूसरी घटना में विजयी खेड़ा गांव निवासी रोहित ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका मवेशी बुधवार रात खूटा से तोड़ कर गांव निवासी नागेन्द्र...