मारपीट मामले मे एक अभियुक्त गिरफ्तार
मुंगेर, मई 15 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र में दर्ज एक आपराधिक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि धरहरा थाना कांड संख्या- 73/26 में दर्ज मारपीट मामले के प्राथमिकी अभियुक्त सनी कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सनी कुमार, पिता वकील मंडल, ग्राम खिरोधरपुर थाना धरहरा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। ---------- यह भी पढ़ें- दरौंदा में मारपीट का आरोपित गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.