मुंगेर, मार्च 31 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों में हुए मारपीट मामलों में 24 व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्रशिक्षु डीएसपी सह खड़गपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि शादी की नीयत से लड़की को अगवा करने के प्रयास मामले में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट मामले में रमनकाबाद गांव निवासी मनोज कुमार साह ने 14 व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज किया है। वहीं चैती दुर्गा मेला में झूला झूलने को लेकर हुए विवाद मामले में हुई मारपीट में मधुबन दरियापुर गांव निवासी महेंद्र पासवान के पुत्र यशवंत कुमार ने 10 नामजद तथा 30-40 अन्य अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए मधुबन दरियापुर गांव निवासी मनोज बिंद तथा सुबोध बिंदु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वही कुल 24 व्यक्ति पर प...