मारपीट मामले में 13 लोगों के विरुद्ध मुकदमा
गिरडीह, मई 10 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के कसोइया गांव में शुक्रवार को जमीन की मापी करने के दौरान कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुए मारपीट की घटना हो गयी। मामले में एक पक्ष के 13 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की कर दी गई है। भेलवाघाटी थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने इसकी जानकारी दी है। इस संबंध में कसोइया गांव की रेखा देवी ने आवेदन देकर गांव के विनोद यादव, निर्मल यादव, तुलो यादव अर्जुन सहित 13 लोगों के विरुद्ध मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया गया है। दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने भेलवाघाटी थाना में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.