मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 30 -- पुरकाजी। कस्बे में दो पक्षों के बीच रुपए के लेन देन के मामले में हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी डॉ मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी कालू ने मोहल्ले के सावेज,मुशर्रफ,अशरफ, आदिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दूसरी ओर से मुशर्रफ ने वसीम, शमीम, फैजान, कालू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दोनों ने रुपए के लेनदेन को लेकर गाली गलौज में मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.