हरदोई, फरवरी 23 -- सुरसा। ग्राम नेवादा में 22 फरवरी को हुई दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है। डायल 112 पर सूचना मिली थी कि गांव में दो पक्ष लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार जब तक टीम पहुंची, तब तक दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़े हुए थे। पुलिस को देखते ही कुछ आरोपी गाली-गलौज करते हुए और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने प्रथम पक्ष के अखिलेश, मनोज, प्रताप, संजय और सुधीर तथा द्वितीय पक्ष के निर्मल, गोकरन, जसकरन, राजेश और अशर्फी समेत दोनों पक्षों के पांच-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी ग्राम नेवादा के निवासी बताए गए हैं। मामले में त्वरित कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.