उन्नाव, मई 24 -- चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के जुनैदपुर गांव के रहने वाले सुमित सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 19 मई की दोपहर मां रमा सिंह किसी काम से बाहर जा रही थी। पुरानी रंजिश के चलते गांव निवासी बृजेश सिंह, राजेश सिंह पुत्रगण यदुनंदन तथा माधव सिंह पुत्र बृजेश ने रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो लाठी और धारदार औजार से हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गई और वह लोग मौके से भाग निकले। थोड़ी देर बाद रास्ते से गुजर रहे परिचित इंद्रेश सिंह ने खून से लथपथ देखा तो मोबाइल पर घटना की जानकारी दी। जिस पर वह मौके पर पहुंच कर घायल मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन पहले राजेश सिंह की पत्नी मीना ने फिर से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी योगेश कुमा...