उन्नाव, मार्च 20 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के कोरारी कला गांव के रहने वाले आशीष सिंह पुत्र रवीन्द्र ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार दोपहर बाइक से रनागढी गांव होते हुए चकलवंशी चौराहे स्थित दुकान पर जा रहा था। इसी बीच रनागढी गांव में रास्ते में एक लड़का आइसक्रीम लेने के लिए निकल रहा था तो उसने बाइक रोक दी। तभी रनागढी मार्ग पर सरिया काट रहा कुलदीप पुत्र रामराज गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो सरिया से हमला कर दिया। तभी संजय और रामराज तथा घर की महिलाओं ने खीचने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पीडित की तहरीर पर महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.