सीतापुर, जून 24 -- हरगांव, संवाददाता। हरगांव में दो पक्षों के बीच हुए मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। दुबे तालाब तीर्थ वार्ड निवासी सोनू गिहार ने काशीराम कॉलोनी निवासी नदीम व उनके बेटों पर लाठी-डंडों से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। वहीं, नदीम ने भी सोनू पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस की शुरुआती कार्रवाई से असंतुष्ट सोनू के परिजन कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही के पास पहुंचे। मंत्री सुरेश पीड़ित पक्ष को लेकर पुलिस अधीक्षक अंकुर से मिले और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं थाना प्रभारी बलवंत शाही ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज है जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- मारपीट की घटना में पांच घायल, चार पर हुआ मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...