काशीपुर, जून 2 -- काशीपुर। एक व्यक्ति ने दो भाइयों पर उसके बेटे के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घालय करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी भाइयों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुष्पक विहार कॉलोनी निवासी इदरीश पुत्र रफीक ने कटोराताल पुलिस चौकी को तहरीर सौंपी। बताया कि उसका बेटा याकूब 28 मई की दोपहर आनन्द नर्सरी के पास से पैदल जा रहा था। इस दौरान बैलजूड़ी निवासी बाबू उर्फ निजाम व फाईज पुत्रगण सलीम अपने दो अन्य दोस्तों के आया और बिना किसी वजह के उसके पुत्र के साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पुत्र याकूब को बुरी तरह से मारपीट की। जिसके चलते उसके मुंह के दांत व जबड़ा टूट गया। बाद में आरोपी उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल पुत्र को सरकारी अस्पताल ले गया। जहां उसकी हालत गंभीर हो...