औरंगाबाद, मई 17 -- रफीगंज पुलिस ने मारपीट मामले में फरार चल रहे जाखिम गांव निवासी महेश प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार अप्रैल महीने में हुई मारपीट की घटना को लेकर मुसाफिर प्रजापति द्वारा थाना में कांड दर्ज कराया गया था, जिसमें महेश प्रजापति नामजद आरोपी था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार था, जिसे सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...