बांका, अप्रैल 5 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शुक्रवार की शाम बांका थाना के ग्राम लश्करी में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में दोनों पक्षों से 05 लोग जख्मी हो गए थे। पुलिस को सूचना मिलते ही बांका थाना के गश्त गाड़ी,डायल 112 की गाड़ी,थाना अध्यक्ष बांका, एसडीपीओ, एसडीओ एवं अन्य लोग पहुंचे। पुलिस अधीक्षक के द्वारा भी ग्राम लश्करी पहुंच कर दोनों पक्ष की बात को सुनी गई। और आपस में शांति बनाए रखने हेतु लोगों से अपील की। शुक्रवार की रात्रि में दोनों पक्ष के गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधि के साथ एक शांति समिति का बैठक किया गया। जिसमें आगे से शांति बनाए रखने के लिए बात रखी गई। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा घटना में जख्मी का इलाज हेतु सदर अस्पताल बांका भेजा गया था जिन में से कुछ लोगों को इलाज बाद छोड़ दिया गया जबकि कुछ लोग इलाजरत है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.