धनबाद, जून 23 -- कुमारधुबी चौक पर दो गुटों में जमकर हुई मारपीट मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। चिरकुंडा निवासी गुड्डू अंसारी की लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज में पूर्व मुखिया संतोष साव व अन्य पर मारपीट कर सोने की चेन छीनने व कार से 20 हजार रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद मौके से गिरफ्तार पूर्व मुखिया संतोष साव को कुमारधुबी पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है। मामला अवैध लाटरी (डियर) के कारोबार में वर्चस्व से जुड़ा हुआ बताया जाता है। यह भी पढ़ें- अवैध लॉटरी के धंधेबाजों में मारपीट, एक धराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...