मारपीट मामले में पूर्व प्रधान सहित कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मेरठ, मार्च 26 -- नानू गांव में जानलेवा हमले करने के मामले में थाना पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई थी। पीड़ित इब्राहिम ने बताया कि 16 मार्च की रात वह नमाज पढ़कर मस्जिद से लौट रहा था, तभी गांव के ही पूर्व प्रधान नाजिम व उसके परिवार के सदस्यों हासिम, सालिम, कामिल, अनस, आजम व अजीम समेत 10-12 अज्ञात ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में आई उसकी पत्नी व भाइयों के साथ भी मारपीट की गई। महिला के साथ अभद्रता भी की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.