मऊ, अप्रैल 28 -- मधुबन। थाना क्षेत्र के बंधनपुर में विगत 26 अप्रैल को खेत में काम कर रहे युवक और उसके परिवार पर दबंगों के लाठी डंडे से जानलेवा हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस मामले में पीड़ित अजीत यादव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर तलाश में जुट गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अजय कुमार चौबे को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...