गिरडीह, अप्रैल 11 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के नेकपुरा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के कुल पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने शुक्रवार को उक्त जानकारी दी। इस संबंध में एक पक्ष की रीता देवी ने देवरी पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि नेकपुरा गांव के बीरेंद्र राय, लखेश्वर राय, अनुरोध राय आदि लोगों ने सोमवार को उनके खेत से कटा हुआ गेहूं की फसल उठा ली। इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। बाद में आरोपियों ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर मारपीट की। गले में पहना सोने का ताबीज भी छीन लेने का आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस ने कांड संख्या 31/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...