काशीपुर, मई 29 -- काशीपुर। मारपीट के मामले में आईटीआई पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया निवासी सैफ पुत्र मोहम्मद इसराईल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि बीते 10 मार्च को वह अपने घर से बाइक पर काशीपुर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में तालाब के पास जावेद पुत्र बुनियाद अली, आगा पुत्र जावेद, बिलाल व हसन पुत्रगण अजहर, अजहर पुत्र बुनियाद निवासी ग्राम गुलरिया ने उसको घेर लिया और कहा कि तेरी भाभी ग्राम प्रधान है। उनसे बोलना रोड 30 फीट चौड़ी क्यों नहीं करवाती हैं। जिस पर उसने कहा कि वह सड़क पीडब्ल्यूडी बनवा रही है। यह भी पढ़ें- रास्ता रोकने के पांच आरोपियों पर हुआ केस जिसकी चौड़ाई 18 फिट ही है। यह बात सुनते ही उन्होंने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। जिसके चलते वह घायल ...