मऊ, मई 12 -- पूराघाट। कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरोदोनवार गांव में जमीन कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता मंजू देवी पत्नी राम समुझ राव की तहरीर के अनुसार 10 मई की सुबह करीब साढ़े दस बजे आरोपित उसके हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर लात-घूंसों से मारपीट की। घटना में मंजू देवी घायल हो गईं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कुल पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में छह लोगों पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...