धनबाद, अप्रैल 29 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज के पीजी बॉयज हॉस्टल में इंटर्न डॉक्टरों के बीच हुई मारपीट की घटना पर मंगलवार को प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई की है। जांच कमेटी ने सात इंटर्न में से पांच को स्थायी रूप से हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। इनपर दस-दस हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं घायल दो इंटर्न को 15 दिनों के लिए हॉस्टल से बाहर रहने का निर्देश दिया गया है। इनसे दो-दो हजार रुपए जुर्माना लिया जाएगा। बता दें कि घटना 14 अप्रैल की रात की है, जब हॉस्टल में रहने वाले इंटर्न के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। यह भी पढ़ें- मारपीट करने वाले इंटर्न का देना होगा जुर्माना, हॉस्टल में नहीं रहेंगे यह विवाद मारपीट में बदल गया था। इस घटना में एक पक्ष के दो इंटर्न घायल हो गए थे। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हु...