दरभंगा, मई 17 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के परबत्ता गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की देर रात एक आरोपित युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान परबत्ता गांव निवासी मगनू पंडित के पुत्र राजा राम पंडित के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से मारपीट के मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गयी थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने देर रात छापेमारी कर आरोपित राजा राम पंडित को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार जल्द ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक ...