नोएडा, फरवरी 27 -- नोएडा। महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगा सेक्टर 20 थाने में केस दर्ज कराया है। सेक्टर-27 निवासी आराधना साहू ने बताया कि उनके पति देवेंद्र कुमार साहू ने 24 फरवरी को बिना किसी वजह उनके साथ मारपीट की। उनका गला दबाया और पेट पर कई बार लात मारी। इससे वह सांस नहीं ले पा रही थीं। महिला का कहना है कि जब वह रुपये देने से मना करती हैं तो पति उन्हें अपने मायके से रुपये लाने के लिए दबाव बनाता। महिला ने सास और ननद पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.