मधुबनी, मई 7 -- मो. माजिद हरलाखी। पूर्व के मारपीट कांड में नामजद एक आरोपित को हरलाखी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान फुलहर गांव निवासी अरविन्द मरिक के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक करीब चार दिन पूर्व फुलहर निवासी लाल बहादुर सिंह ने थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमे उक्त आरोपित सहित सात लोगों पर ट्रैक्टर का टेलर नही देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। प्राथमिकी के बाद मामले में नामजद सभी आरोपित फरार चल रहे थे। जिसमे पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.