मोतिहारी, अप्रैल 19 -- बंजरिया। बंजरिया पुलिस ने मारपीट के मामले में शनिवार को दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सिसवा पंचायत के उमाशंकर साह के पुत्र राजेश कुमार और मुकेश कुमार हैं । थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दोनों मारपीट किए थे। मारपीट पहले दोनों भाई के बेटे का साथ हुई थी । विवाद बढ़ जाने के बाद दोनों भाई अपने अपने परिजन के साथ मिलकर एक दूसरे पर लाठी डंडा से हमला करने लगे। जिसमें कई लोगों को चोट आई हैं । जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों भाई को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने दोनों भाईयों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.