बेगुसराय, मई 13 -- नावकोठी। थाना क्षेत्र के महेशवाड़ा गांव में दर्ज मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान महेशवाड़ा वार्ड संख्या एक निवासी सीताराम सदा तथा कमलेश्वरी सदा के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...