उरई, जनवरी 6 -- कोंच। कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग मामले में दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दोनों मामलों में विवेचना शुरू कर दी। आजाद नगर निवासी फरानउद्दीन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 4 जनवरी को मोहल्ले के ही निवासी टीपू सुल्तान गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर टीपू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं दूसरे मामले में ग्राम सिमिरिया निवासी मानवेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि 5 जनवरी को वह अपने घर से बाहर जा रहा था तभी गांव के ही रामलला पटेल ने उसके साथ गाली गलौज की। कोतवाली पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपित टीपू सुल्तान व रामलला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...