मारपीट मामले में दो युवकों का चालान
प्रयागराज, मई 18 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। थरवाई बाजार में हुई मारपीट के वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार करके शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस का कहना है की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।थरवई बाजार में रविवार को युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट और ईंट पत्थर चलने से बाजार में अफरातफरी मच गई थी। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक दुकान पर खड़ा था तभी एक महिला के साथ पहुंचे कुछ युवकों ने उसे गिराकर पिटाई करने के बाद हाथ पैर पकड़ कर लेकर जाने लगे थे। इसी बीच पहुंचे कुछ युवकों ने युवक को छुड़ाना शुरू कर दिया तो फिर मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से ईंट पत्थर भी चलने लगे थे। मामले का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.