औरंगाबाद, अप्रैल 24 -- ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा थाना क्षेत्र के महुआंव गांव में मारपीट के मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने दो महिलाओं रेशमी देवी और नेहा कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व लाठी-डंडे से मारपीट कर तथा जान से मारने की नीयत से गर्दन और पसली पर वार कर एक व्यक्ति को घायल करने का मामला दर्ज किया गया था। इसी कांड के आलोक में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान नामजद दोनों अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...