नोएडा, जून 13 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। क्लब हाउस की मीटिंग में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लात घूसे चले। एक पक्ष ने दो और दूसरे ने चार लोगों को नामजद करते हुए सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस जल्द ही नामजद आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। थाने में दी शिकायत में सेक्टर-107 स्थित सनवर्ल्ड वनालिका सोसाइटी निवासी रवि मिश्रा ने बताया कि बीते दिनों एओए की मीटिंग आयोजित की गई थी। वह भी रात साढ़े आठ बजे के करीब क्लब हाउस की मीटिंग में हिस्सा लेने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान सोसाइटी के हिमांशु नारंग शिकायतकर्ता के ऊपर चीखने लगे और विरोध करने पर थप्पड़ मार दिया। सोसाइटी के अन्य पदाधिकारियों ने किसी तरह शिकायतकर्ता को बचाया। कुछ ही देर बात शिकायतकर्ता के परिचित पुनीत गोयल...