विकासनगर, मार्च 15 -- कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भीमावाला में गुरुवार को खनन कंपनी के वाहन ने गांव के प्रधान की कार को टक्कर मार दी। दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। पुलिस ने रविवार को खनन कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत पर प्रधान नितिन पंवार, उसके भाई विपिन पंवार और शोभित व प्रधान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...