बक्सर, अगस्त 28 -- डुमरांव, संवाद सूत्र। नया भोजपुर पुलिस ने मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कांड संख्या 89/26 में नामजद आरोपित शिवशंकर चौधरी और नीरज चौधरी को पुराना भोजपुर से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपित पुराना भोजपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने पुराना भोजपुर में छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: नूरसराय में मारपीट के आरोपित दो किशोर धराये (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)

हिंदी...