मारपीट मामले में दोनों पक्षों से सात के विरुद्ध केस दर्ज
मऊ, जून 11 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुंदवा गांव में बैर के पेड़ को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के गुलाबचंद राजभर ने आरोप लगाया कि छह जून को बैर का एक पेड़ पड़ोसी मुकेश राजभर के खेत में गिर गया था। इसी बात को लेकर मुकेश राजभर और उनकी पत्नी मीना राजभर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पुत्री दिव्या राजभर भी घायल हो गई। वहीं दूसरे पक्ष की मीना देवी पत्नी मुकेश कुमार ने आरोप लगाया कि पुष्पा, गुलाब, प्रशांत, दिव्या और प्रिया ने मिलकर उनके घर पर हमला कर दिया। तहरीर में मकान खाली कराने को लेकर विवाद होने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.