गोपालगंज, मार्च 6 -- विजयीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में होली के दिन आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। मामले में स्थानीय थाने में दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक पक्ष से हिमांशु शर्मा ने हंसराज चौहान को आरोपित बनाया है। वहीं, दूसरे पक्ष से हंसराज कुमार चौहान ने आदर्श शर्मा व हिमांशु शर्मा को आरोपित बनाया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...