बिहारशरीफ, मई 9 -- मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने करायी एफआईआर चेवाड़ा, निज संवाददाता । नगर पंचायत के श्रवण बिगहा गांव में दो दिन पहले जमीन विवाद में हुई मारपीट के मामले में गांव के अजय पासवान द्वारा नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पांच लोगों को नामजद बनाया गया है। इससे पहले मुके पासवान द्वारा करायी गयी एफआईआर में चार लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन पुलिस कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...