मारपीट मामले में तीन भाइयों पर केस दर्ज
नोएडा, मार्च 20 -- नोएडा। आपसी विवाद में गाली गलौज और मारपीट करने के मामले में तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज हुआ है। थाने में दी शिकायत में सोरखा गांव निवासी नरेश का आरोप कि वह बुधवार रात टहल रहे थे। इसी दौरान उनका भतीजा रविंद्र आया और गाली-गलौज करने लगा। उसके भाई मुकेश और लखन भी वहां खड़े थे। तीनों भाइयों ने रविंद्र को गाली देने से मना किया तो उसने अपने अन्य भाइयों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद रविंद्र, उसके भाई ज्ञानेंद्र और दानवीर ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्हें और उनके भाइयों को पीटा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.