मऊ, जनवरी 28 -- पूराघाट। कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी नगर पंचायत में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड नंबर 5 निवासी मोहम्मद तलहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की शाम वह अपने घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अदरी के नयापुरा निवासी मित्तल, करन और आशीष वहां पहुंचे और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.