गया, जून 2 -- भदवर थाना पुलिस ने मारपीट एवं गाली-गलौज के एक मामले में कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि कांड संख्या 35/26 के तहत दर्ज मामले में जमुनिया कला गांव निवासी राकेश भुइयां, आनंद भुइयां और सचीन भुइयां को सोमवार रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों से पूछताछ के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...