एटा, अप्रैल 6 -- एटा मेडिकल कॉलेज में मरीज और मीडिया कर्मी के साथ मारपीट करने के मामले में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुकेश परमार को सस्पेंड कर दिया। शिकायत पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने डॉक्टर पर कार्रवाई की है। तीन दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज में मीडिया कर्मी पंकज गुप्ता के साथ डॉ मुकेश परमार ने गाली -गलौज करते हुए मारपीट की थी। मारपीट के मामले में पत्रकारों की ओर से दो डॉक्टर सहित 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की शिकायत उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है। प्राचार्य डॉक्टर बलवीर सिंह ने बताया शासन डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.