गोरखपुर, फरवरी 10 -- पीपीगंज। थाना क्षेत्र में 18 अगस्त को हुई मारपीट की घटना में पीपीगंज पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इससे पहले मामले में तीन अन्य अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, बजरंगी चौहान निवासी नवापार थाना कैम्पियरगंज ने अपने साथियों के साथ वादी के पुत्र के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और ईंटों से मारपीट की थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...