देवघर, मई 29 -- मधुपुर। मधुपुर थाना क्षेत्र के डंगालपड़ा मोहल्ले में मारपीट की घटना में पिंटू यादव जख्मी हो गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोहल्ला के ही चिंटू यादव, कुंदन यादव, रामस्वरूप यादव और रितिक यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी का मेडिकल जांच करने के बाद न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...