मारपीट मामले में चार के विरुद्ध एफआईआर
धनबाद, मार्च 16 -- सिंदरी। होली के दिन को-ऑपरेटिव मोड़ पर युवकों के दो गुटों में हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल बसंत सिंह की लिखित शिकायत पर सिन्दरी पुलिस ने चार युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। विदित हो कि मारपीट की घटना में एक पक्ष के युवक बसंत सिंह के आंखों में गंभीर चोटे आई थी। स्थानीय स्तर पर आंख का इलाज के बाद चिकित्सको ने बेहतर चिकित्सा के लिए उसे दूर्गापुर रेफर कर दिया। सिंदरी के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बसंत सिंह ने दुर्गापुर से आवेदन पत्र भेजा था। शिकायत के आधार पर रोहित सिंह, मुकुल भगत, गोलू भगत और विवेक मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.