उन्नाव, मार्च 22 -- चकलवंशी। माखी के बौनामऊ गांव के रहने वाले रफीक ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह शनिवार को बौनामऊ बाजार में मीट मटन की दुकान लगाए हुए था। पास ही माखी थाना के गढी थोक गांव निवासी मुन्ना दुकान रखे था। ग्राहक को एक दूसरे की दुकान पर से बुलाने को लेकर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मुन्ना ने शरीफ बउवा व शाबिर के साथ मिलकर पिटाई कर दी। मारपीट में वह घायल हो गया। जबकि पास ही दिव्यांग भाई मुन्ना की दुकान पर जाकर उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पीडित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...