शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- शाहजहांपुर। जजी कचहरी में सीट को लेकर बीते दो अप्रैल को हुई मारपीट के मामले में अब तक गिरफ्तारी न होने पर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। पीड़ित अधिवक्ता प्रदीप कुमार के साथ वकीलों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के दौरान उनके साथ डंडों से मारपीट की गई थी। मामले में थाना सदर बाजार में हत्या के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बावजूद आरोपी खुलेआम कचहरी परिसर में घूम रहे हैं। पीड़ित अधिवक्ता का आरोप है कि आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर दबाव बना रहे हैं। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...