हल्द्वानी, जनवरी 22 -- हल्द्वानी। रेलवे फाटक गोलछा कंपाउंड के पास मंगलवार सुबह हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। वार्ड-14, टनकपुर रोड निवासी आसिफ अली ने तहरीर देकर कहा कि वह मंगलवार सुबह अपने भाई शकील अहमद की पीओपी की दुकान पर बैठा था। आरोप है कि तभी चार भाई बंटी, गुड्डे, बॉबी और शानू के अलावा शबाब, खालिद, जेशान, मोनिश, फहीम अपने साथ कुछ साथियों को लेकर पहुंचे और उनके साथ मारपीट कर दी। लात-घूसों से पीट-पीटकर उन्हें घायल कर दिया। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि मामले में क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...