उन्नाव, मार्च 22 -- चकलवंशी। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के नासिरपुर गांव के रहने वाले बेचेलाल पुत्र स्व. रोहन ने रविवार आसीवन पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अपने परिजनों के साथ सरसों की फसल काटने के लिए आसीवन थाना क्षेत्र के चौधरीखेड़ा पुल के पास स्थित अपने खेत पर जा रहे थे। तभी गांव निवासी दुर्गेश व परसादी पुत्रगण स्व तुलसी व सुभाष पुत्र दुर्गेश व मंजू पत्नी दुर्गेश ने पुरानी रंजिश के चलते लाठी व तब्बल लेकर मेरे बेटे प्रेम प्रकाश के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बचाने आए चचेरे भतीजे राहुल पुत्र जमुना प्रसाद व बेटी सोमवती को भी पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने सोमवती की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.