मऊ, मार्च 15 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोहराबपुर में गत दिनों दो पक्षों में छेड़खानी एवं अन्य जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस घटना में एक पक्ष के नरसिंह पुत्र नंदू, जीना पत्नी संजय, भोले पुत्र संजय एवं दूसरे पक्ष के चंदा पत्नी उमाशंकर, अमित पुत्र उमाशंकर, साहिल पुत्र सुभाष कुमार घायल हो गए। पुलिस ने इन सभी लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया। बाद में पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.