उन्नाव, दिसम्बर 20 -- मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के नेपालपुर गांव की रहने वाली सीमा पत्नी विपिन कुमार ने 18 दिसंबर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अपने खेत में पति के साथ फसल देखने गई थी। तभी परिवार के ही सुनील व रघुवीर खेत में चारों तरफ लगे बांस को काट रहे थे। मना करने पर दोनों लोगों ने गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध किया तो लाठी से मारना शुरू कर दिया। पीड़िता ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर दो लोगों पर गाली गलौज सहित मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.