दरभंगा, जनवरी 29 -- कमतौल। 24 जनवरी की रात थाना क्षेत्र के कर्जापट्टी गांव में भूमि विवाद को लेकर हुयी मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से लोग जख्मी हो गए। डीएमसीएच में इलाज के दौरान दोनों पक्षों ने बेता थाना फर्द बयान के तहत कमतौल थाना में एक दूसरे के विरुद्ध संगीन आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है। एक पक्ष से कर्जापट्टी गांव निवासी प्रभात कुमार चौधरी ने गांव के ही सूरज चौधरी, अक्षय चौधरी, अरुण चौधरी सहित पांच नामजदों पर जान मारने की नीयत से मारपीट कर जख्मी कर देने एवं लूटपाट करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष से भी इसी तरह के आरोप के तहत अरुण कुमार चौधरी ने गांव के ही अनिकेत चौधरी, आशीष चौधरी, आनंद चौधरी सहित एक दर्जन को नामजद किया है। दोनों पक्ष पट्टीदार बताए जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.