जमशेदपुर, फरवरी 24 -- परसुडीह मेन बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के समीप एक आलू दुकान पर 21 फरवरी की शाम करीब 7 बजे आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामले में पीड़ित मोती लाल यादव ने मंगलवार को एसएसपी को लिखित आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार इशु पोद्दार, करण पोद्दार, जोगाई पोद्दार, सोनू पोद्दार, मिथुन पोद्दार, देवराज गोप, कुनाल दास, अविनाश गोप, विनोद यादव, गणेश पोद्दार समेत अन्य लोग उनकी दुकान के पास पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में मोती लाल यादव और उनके पुत्र सुभम यादव के सिर पर गंभीर चोट आई। आरोप है कि पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के बाद छोड़ दिया और मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस समझौते का दबाव बना रही है। पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.