बिजनौर, मार्च 9 -- नगीना। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। शनिवार को जयराम सिंह पुत्र लाला सिंह निवासी ग्राम बूढावाला ने थाना नगीना में दी एक तहरीर में बताया कि मंगलवार को आरोपीगण नेतराम व चेतराम पुत्रगण निहाल सिंह निवासी ग्राम बूढ़ा वाला थाना नगीना ने उसके पुत्र के साथ लाठी डन्डों से मारपीट कर उसे गम्भीर रुप से घायल कर दिया। घायल पुत्र की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर थाना नगीना ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू करते हुए सोमवार को पुलिस ने इस मुकदमें में वांछित आरोपी नेतराम पुत्र निहाल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.