खगडि़या, अप्रैल 11 -- खगड़िया । एक प्रतीनिधि जिले की मानसी पुलिस ने भाभी के साथ मारपीट के मामले में एक आरोपित को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित जिले के मानसी थानांतर्गत अमनी गांव निवासी नीतीश कुमार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि आरोपित युवक का भाभी ने धर्म परिवर्तन नही करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। जबकि ग्रामीणों द्वारा परिवारिक विवाद में मारपीट की बात कही जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.